सीएम हेमंत सोरेन रिनपास शताब्दी समारोह में पहुंचे

रांची : इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर आज गुरुवार को भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे थे .विशिष्ठ अतिथि रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी थे
रिनपास परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी अतिथियों का पारंपरिक गीत-संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया. समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अंगवस्त्र, पौधा, स्मृति चिन्ह और रिनपास के मरीजों द्वारा बनायी गयी सप्रेम भेंट देकर सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया. सीएम हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई