Jharkhand: फंदे से लटका दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Jharkhand झारखंड: पुलिस के अनुसार सबसे पहले 54 वर्षीय राजकुमार पंडित ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। लोगों ने आनन-फानन में राजकुमार को फंदे से नीचे उतारा और पास के नर्सिंग होम ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही राजकुमार पंडित की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी ने भी उसी साड़ी से फांसी लगा ली। नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित मेट्रोस गली में एक दंपत्ति ने फांसी लगा ली। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालांकि इसके पीछे आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले 54 वर्षीय राजकुमार पंडित ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। लोगों ने आनन-फानन में राजकुमार को फंदे से नीचे उतारा और पास के नर्सिंग होम ले जाने लगे।

इसी बीच रास्ते में ही राजकुमार पंडित की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी ने भी उसी साड़ी से फांसी लगा ली। हालांकि, परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया। बताया जाता है कि तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे गंभीर हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। राजकुमार पंडित गिरिडीह कोर्ट में पैरवीकार थे। सूत्रों का कहना है कि आपसी विवाद में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोर्ट के कई कर्मचारी और अधिकारी राजकुमार पंडित के आवास पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई