पटना में जेडीयू दफ्तर के सामने बांग्ला – उर्दू TET अभ्यार्थियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया है. जेडीयू दफ्तर के बाहर भारी संख्या में बांग्ला – उर्दू TET अभ्यार्थी पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारियों ने 12000 अभ्यार्थियों को धर्म के आधार पर बाहर करने का आरोप लगाया है. साल 2013 में परीक्षा हुई थी. जिसका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है. इन अभ्यार्थियों ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो जेडीयू दफ्तर पर ही आत्मदाह करेंगे.






