सरायकेला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक सरायकेला- खरसावां के नेतृत्व में जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 16 वांछित अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.
अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की तलाश और आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन करना था. छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, चांडिल सहित सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं.

इस दौरान NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति मूलक, अपराध और नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में आरोपियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया. कई मामलों में आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. जबकि कुछ के खिलाफ पहले से ही वारंट जारी था.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से आनंद हांसदा उर्फ चुहा (28 वर्ष) – गम्हरिया थाना कांड सं. 86/25, गंभीर धाराओं में वॉन्टेड, ज्वालामुखी– RIT थाना कांड सं. 166/2018 (वॉन्टेड), सुभाष मिश्रा– RIT थाना कांड सं. 29/2023 (वॉन्टेड), धनंजय शुक्ला– RIT थाना कांड सं. 157/2023 (वॉन्टेड), डॉली परवीन (45 वर्ष)– आदित्यपुर, NDPS एक्ट के तहत वॉन्टेड, बिरजू बारजो (37 वर्ष)– आदित्यपुर, 138 NI एक्ट के तहत वॉन्टेड, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव (34 वर्ष)- आदित्यपुर थाना कांड सं. 62/201 दर्ज है.

इसके अलावा अजय गोप (25 वर्ष)– आदित्यपुर थाना कांड सं. 128/2023, आदित्य महाकुड़– महिला थाना कांड सं. 04/2022, घरेलू हिंसा व प्रताड़ना मामले में (वारंटी), कृष्ण बारी– राजनगर थाना, 138 NI एक्ट के तहत वांछित, महेन्द्र सिंह जामुदा– सरायकेला थाना कांड सं. 09/2009, स्थायी वारंटी, राजू सरदार (44 वर्ष)– सरायकेला थाना कांड सं. 89/2014, स्थायी वारंटी, जम्बो महतो (23 वर्ष)– NDPS एक्ट के तहत कपाली ओपी थाना कांड सं. 131/2025, शंकर महतो (29 वर्ष)– ईचागढ़ थाना, धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप, फनीभूषण महतो (32 वर्ष)– ईचागढ़ थाना, शंकर महतो के साथ मिलीभगत, पालटन मांझी (35 वर्ष)– नीमडीह थाना कांड सं. 23/2012, डायन प्रथा संबंधित गंभीर धाराओं में वांछित है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई