जमशेदपुर : झामुमो के स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन घाटशिला उपचुनाव लड़ेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नाम की घोषणा कर दिया है और इसे प्रदेश आलाकमान को भेजा गया है। यह घोषणा घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में हुई एक बैठक में हुई। बैठक में चारों प्रखंडों घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबांदा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन ने अपने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर को नमन करने के साथ-साथ मां का भी आशीर्वाद लिया।






