Sports: ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी लीग बिग बैश में खेलेंगे पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर

Sports: बिग बैश विश्व क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी लीग मानी जाती है। इसका दर्जा इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आता है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। वहीं, इसका नया संस्करण इस साल के अंत में 14 दिसंबर से शुरू होगा। अभी तक टीम इंडिया का कोई भी क्रिकेटर इस लीग में शामिल नहीं हुआ है। हालाँकि, अब इतिहास बदलने वाला है। भारतीय क्रिकेट का एक पूर्व क्रिकेटर बिग बैश लीग में खेलता हुआ दिखाई देगा। यह कोई और नहीं बल्कि पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनको लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। इसके अनुसार, अश्विन इस साल के अंत में होने वाली बिग बैश लीग 2025-26 में हिस्सा लेंगे। हाल ही में इस खिलाड़ी ने अचानक इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह दिया। 27 अगस्त को इस ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह दुनिया की अलग-अलग लीगों में मौके तलाशेंगे। ऐसे में बीबीएल उनकी पहली विदेशी लीग हो सकती है। खबरों की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग अश्विन के संपर्क में आए हैं। ग्रीनबर्ग ने एक मीडिया संस्थान से कहा,

अश्विन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी का बीबीएल के लिए ऑस्ट्रेलिया आना कई मायनों में शानदार होगा। वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं जो बिग बैश में बहुत कुछ लेकर आएंगे।” ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बिग बैश के इतिहास में कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं खेला है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ऐसे पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। हाल ही में आईपीएल से संन्यास की घोषणा करके अश्विन ने विदेशी लीग में खेलने का रास्ता खोल दिया है। बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को दूसरे देशों की टी20 लीग में तभी खेलने की अनुमति देता है जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग में भी सक्रिय न हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई