सब संगता आईया दर्शन नु, दे दर्शन गुरु मेरे, बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा

सब संगता आईया दर्शन नु, दे दर्शन गुरु मेरे, बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा
बिरसानगर जोन 5 स्तिथ,बाबा वडभाग सिंह सेवा दल गुरुद्वारा साहिब में,बाबा वडभाग जी का जन्मदिहाड़ा बहुत ही श्रद्धा से मनाया गया,सर्वप्रथम अखंड पाठ की समाप्ति हुई,अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत प्रभजोत सिंह मन्नी और अमृतसर से आये संत मंजीत सिंह जी अपने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया,साथ ही उन्होंने बाबा वडभाग सिंह जी के इतिहास से भी संगत को रूबरू कराया,रात को भी कीर्त्तन दरबार सजाया गया और गुरु का लंगर बरताया गया,कीर्त्तन दरबार मे गुरु घर आये पश्चिम के विधायक सरयू राय,नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी,सी जी पी सी के चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते,भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू,साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू,सुखविंदर सिंह,गुरदयाल सिंह समेत समाज के कई वरिष्ठ लोगो को सम्मानित किया गया
गुरुद्वारा साहिब के अवतार सिंह पिंटू ने बताया कि बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहड़ा बहुत ही धूम धाम औऱ श्रद्धा के साथ हर वर्ष संगत के सहयोग से मनाया जाता है,जिसमें दूसरे राज्यों और विदेश की संगत का भी सहयोग रहता है,आज के कीर्त्तन दरबार मे मुख्य रूप से गुरमिंदर सिंह भाटिया,पूरण सिंह,हरदीप सिंह रायत, सोहन सिंह, चरणजीत सिंह,जगजीत सिंह,मंजीत सिंह,रंजीत सिंह, संदीप सिंह,अमनदीप सिंह रोशन सेवा मे लगे रहे

Leave a Comment