जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न
आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी खलतत्वों एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। समिति इस बार अपने 76वें वर्ष में दुर्गा पूजा मना रही है।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने सभी उपस्थित सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पूजा समिति के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर नितिश कुमार, करनदीप सिंह, राज सिन्हा, जय प्रकाश, शशि भूषण, शिवम, रमेश, पंकज और अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।







