आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में लक्ष्मी गणपति होमम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में लक्ष्मी गणपति होमम जी श्रीनिवास पत्नी जी गीता के नेतत्व में किया गया फिर होमम कुंड को हल्दी, कुमकुम, चावल का आटा से रंगलोगान किया गया, फिर होमम कुंड में आम का लकड़ी, और चन्दन का लकड़ी जला कर होमम का आवश्यक मूल सामग्री घी, मोधक और दूर्वा चना, गेहू, गोटा रहर, गोटा उरद, काला तिल, धान,गोटा मूंग, पंचमेवा, जयपल, घी, को मिला कर फिर पुरोहित के द्वारा पुरे विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर तेलुगु रीति रिवाज के साथ हवन सम्पन कराया गया, इस मौके पर महासचिव ने कहा ने कहा लक्ष्मी गणपति का हवन करने से लक्ष्मी गणपति होमम जीवन में आर्थिक समृद्धि, आरोग्य और धन लाता है। यह कर्म दोषों और कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति से निपटने में भी मदद करता है। श्री लक्ष्मी गणेश होमम पुनर्वसु नक्षत्र से संबंधित है। इसलिए, इस नक्षत्र में समस्याओं से ग्रस्त लोगों को यह होमम पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए। पुनर्वसु नक्षत्र, जिसे पुनर्वसु भी कहा जाता है, का भी श्री लक्ष्मी गणपति से गहरा संबंध है।
होमम में अध्यक्ष बी राजशेखर, महासचिव के राम मोहन राव उपाध्यक्ष जी श्रीनिवासा, राजा शेखर, अप्पा राव, रवि, नारायण राव, प्रसाद राव, श्याम सुंदर राव, संगीता, अरविंदा पदमा, यम राधिका, भारती, सुनीता, बी पदमा, सुनीता, के लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी, शामिल थे.
हवन -अनुष्ठान पोरुहित अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई