रांची : मोरहाबादी मैदान में सोमवार शाम करम पूर्व संध्या समारोह 2025 आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए.और उन्होंने संबोधित लोगों को करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है. पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं.
सीएम ने कहा कि आदिवासी समुदाय की सुरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं. पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है. मगर आज आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं. लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है. राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया आ रहा है. करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है. सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी







