भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रेस रिलीज
विषय: गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री पप्पू उपाध्याय पर हुए जानलेवा हमले की निंदा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है। हमारे गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री पप्पू उपाध्याय जी के साथ लफंगों द्वारा पुलिस के सामने मारपीट कर सर में गंभीर चोट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया है।
मुख्य बिंदु:
– न्यूज मीडिया में वीडियो से साफ़ है कि कैसे प्रशासन के सामने बेख़ौफ़ जानलेवा हमला कर हमलावर निडरता से पेश आ रहा है।
– प्रशासन ऐसे लफंगों पर कठोर कार्रवाई करे अन्यथा भाजपा आंदोलन को बाध्य होकर सड़क पर उतरेगी।
– पूरा भाजपा परिवार अपने मंडल अध्यक्ष के साथ हुई जानलेवा हमला की निंदा करती है एवं साथ खड़ी है।
जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह का बयान:
हेमंत है तो हिम्मत है। अपराधियों का ऐसा मनोबल बढ़ा हुआ है कि प्रशासन के समक्ष भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता वैधनाथ उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
आग्रह:
जिला प्रशासन से आग्रह है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।
भवदीय:
अमित सिंह
जिला सोशल मीडिया सह संयोजक
जमशेदपुर महानगर
भारतीय जनता पार्टी







