झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को जमशेदपुर में

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को जमशेदपुर में

रविवार, 31 अगस्त 2025 को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति की बैठक का भव्य आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एन. एच. 33, जमशेदपुर में किया जाएगा। यह बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न होगी, जिसकी तैयारी पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में की जा रही है। बैठक का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा।

इस बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारीगण, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यगण, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्यगण एवं झारखंड के विभिन्न जिले के अध्यक्ष/सचिव को आमंत्रित किया गया है। सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकजुटता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा।

यह अवसर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के लिए भी विशेष गौरव का विषय है कि प्रांतीय स्तर की ऐसी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जमशेदपुर की धरती पर होने जा रहा है। इस बैठक के माध्यम से समाजहित से जुड़े विषयों, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन से न केवल संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य में सकारात्मकता, एकता और सेवा भावना को और अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई