आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी को भारत रत्न मिले, झारखंड विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित होने पर पोटका विधायक संजीव सरदार की प्रतिक्रिया

आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी को भारत रत्न मिले, झारखंड विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित होने पर पोटका विधायक संजीव सरदार की प्रतिक्रिया

हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी को भारत रत्न दिये जाने को लेकर झारखंड विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। गुरूजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक संघर्षों, भूमिकाओं में, झारखंड के विकास और झारखंड की माटी के प्रति जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।

झारखंड की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक महान नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से लोकतंत्र को मज़बूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर झारखंडवासी के लिए हर्ष का विषय होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित