भरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

भरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर 28 अगस्त: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह आज घाटशिला पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री श्री गणेश पूजा ए ब्लॉक मौभंडार घाटशिला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। यह पूजा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री रविशंकर सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई।
श्री भरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री मनोज सोनी, राजेश सिंह, लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, राजेश चावला, आयुष सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय कुमार सिंह, दीपू शर्मा, कन्हैया प्रसाद, अमनदीप सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया।
पूजा स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर धार्मिक माहौल में सहभागी बने और महाप्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित