जमशेदपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवक-युवतियों से ठगी करने का मामला सामने आया है।
जमशेदपुर के अलावा झारखण्ड, बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों के युवक-युवती इस ठगी का शिकार हुए हैं। यह मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ठगी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि किसी से 5000, किसी से 10,000 तो किसी से 20,000 रुपये लिए गए, सभी को टाटा के अलावा शहर की अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि तब तक उन्हें मार्केटिंग कंपनी में काम करना होगा।






