सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में रिम्स-2 की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

हजारीबागः सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड में प्रस्तावित रिम्स-2 को हजारीबाग में स्थापित करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा रांची की तुलना में हजारीबाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिक उपयुक्त स्थान है.और रिम्स-2 की स्थापना हजारीबाग में होने से उत्तर-पूर्वी झारखंड की आधी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी.
हजारीबाग में पर्याप्त मात्रा में सरकारी भूमि (जीएम लैंड) उपलब्ध है, जिससे इस परियोजना को तेजी से और बिना किसी विवाद के पूरा किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि रांची में भूमि विवादों के कारण परियोजनाओं में अक्सर देरी होती है. हजारीबाग में रिम्स-2 की स्थापना से रांची स्थित रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा और मरीजों को लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी.
सांसद मनीष जायसवाल ने अपने पत्र में लिखा कि वर्तमान में रांची स्थित रिम्स पर अत्यधिक मरीजों का भार है, जिसका एक बड़ा कारण हजारीबाग और इसके आसपास के सुदूरवर्ती जिले और प्रमंडलों से आने वाले मरीज हैं. हजारीबाग न केवल उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय है, बल्कि इसकी भौगोलिक स्थिति भी इसे एक केंद्र बनाती है.और दूसरे राज्यों के मरीजों को भी मिलेंगी सुविधाएं: मनीष जायसवाल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई