झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सुबह 11 बजकर 10 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की। इस दौरान सदन में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़ दिया। स्पीकर ने विधायकों को शांत करानी की कोशिश की, लेकिन वो हंगामा करते रहे। हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सिर्फ तीन मिनट ही चल पाई।






