जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 26 अगस्त को रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर के पास दामोदर नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जायेंगी. फिर 28 अगस्त को श्राद्ध कर्म जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर होगा.और 29 अगस्त को श्राद्ध भोज होगा. इसमें मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता उनके गॉव सभी लोग शामिल होंगे.






