झारखंड में 30 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

रांची : बंगाल की खाड़ी में लगातार निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के विभिन्न जिलों के लोगों को 30 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं मिलनेवाली है. कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश हुई है.
चाइबासा में शुक्रवार को 93 मिमी बारिश हुई है. जबकि रांची में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी बारिश हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को पलामू गढ़वा, लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई