बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के विरुद्ध विशेष जांच अभियान

बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के विरुद्ध विशेष जांच अभियान

कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान के निर्देशानुसार नगर निकाय द्वारा नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।

ज्ञातव्य है कि नगर परिषद से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि हेतु अनिवार्य है। इसी क्रम में गठित निरीक्षण टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, जिन दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस समाप्ति की स्थिति में है, उन्हें समय पर नवीनीकरण (Renewal) कराने हेतु भी सूचित किया गया।

इस विशेष अभियान में राजस्व निरीक्षक श्री उमेश प्रजापति, श्री राहुल कुमार दास, श्री नसीम अख्तर, पर्यवेक्षक श्री दिनेश कुमार, Sparrow Softech से लाल बाबू, विजय तथा होमगार्ड बल की सक्रिय भागीदारी रही।

नगर निकाय द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की जाती है कि वे समय रहते नगर परिषद से वैध ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करें या नवीनीकरण कराएं, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई