लातेहार। डालटनगंज -महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ गांव स्थित शिव बेल के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार। डालटनगंज -महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ गांव स्थित शिव बेल के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, छिपादोहर निवासी संदीप ठाकुर (32), पिता रामलाल ठाकुर, अपनी बाइक से डालटनगंज जा रहे थे, जैसे ही वे केड़ गांव के शिव बेल के पास पहुंचे, डालटनगंज से महुआडांड़ की ओर जा रही सोहसा नामक यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप ठाकुर को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना कीसूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.श।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई