मेंस यूनियन के द्वारा आज दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

मेंस यूनियन के द्वारा आज दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

टाटानगर रेलवे अस्पताल का दौरा किया गया, जिसमें अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नए कंस्ट्रक्शन, बेड की व्यवस्था, टॉयलेट की स्वच्छता, मेस की गुणवत्ता और पेशेंट को मिलने वाले भोजन की जांच की गई। सीएमएस सर की सक्रिय भूमिका के साथ, जवाहर लाल जी के नेतृत्व में एस एन शिव जी संजय सिंह,नीतीश कुमार, एम पी गुप्ता और अन्य एक्टिव कार्यकर्ताओं ने इस दौरे में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके अलावा, दिनांक 21/08/25 को मेंस यूनियन के एक प्रतिनिधि दल ने चक्रधरपुर मंडल के मंडल संयोजक के नेतृत्व में मंडल के मुख्य चिकित्सक डॉ. मिश्रा जी से मुलाकात की। इस दौरान बन्डामुंडा, राउरकेला, झारसुगुडा और करमपदा समेत आसपास के रेल कर्मचारियों को बेहतर अस्पताल सुविधा प्रदान करने के लिए चर्चा की गई। प्रतिनिधि दल ने अपोलो अस्पताल के साथ जल्द से जल्द टाईअप कराने की मांग की, जिस पर डॉ. मिश्रा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द ही इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि 22/08/25 को करमपदा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बन्डामुंडा ब्रांच लाइन के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की जाएगी। इस मुलाकात में मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एम.के. सिंह, ए.आर. राय, आर.के. तिवारी, प्रेम कुमार मल, शेखर कुमार, सनातन बिंदानी और के.टी. राव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई