झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आगाज हो रहा है. सदन में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन इस दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी. फिर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा. करीब 4000 करोड़ की मांग सरकार सदन से कर सकती है.
8 अगस्त तक चलने वाले सत्र के दौरान 25 अगस्त को अनुपूरक बजट पर वाद विवाद होगा. इस सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है. गोड्डा में सूर्या हांसदा एनकाउंटर, शराब घोटाला मामले में समय पर चार्जशीट नहीं होने की वजह से आरोपियों को मिली जमानत नगड़ी में रिम्स-टू की स्थापना, अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक किए जाने के मामलों को लेकर गतिरोध होना तय माना जा रहा है.
इस सत्र के दौरान झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025, झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 के पेश होने की पूरी संभावना है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई