जमशेदपुर :. जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने स्वर्गीय गोविंद माधव शरण जी को काशीडीह सेंटर में शाम 6 बजे अपने कलाकारों और अन्य गणमान्य शिक्षक गण तथा उनके बच्चों के संग श्रद्धांजलि अर्पित की। अपरिहार्य कारणों से शोक कार्यक्रम देर से हुई। संस्था के अध्यक्ष, ट्रस्टी, लेखक, और निर्देशक ए बाबू राव ने कहा कि सचमुच आज ऐसे ही अधिकारियों की आवश्यकता है जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखी। जब भी उनके पास किसी भी कार्य को लेकर गया चाहे वे अर्बन सर्विसेज में हो या फिर जी एम ऑफिस में बहुत ही आदर के साथ वे अपने चैंबर में बैठते थे और हमारी बातों को सुनते। उनका समाधान बताते या फिर स्वयं हल कर देते थे। उनकी मुस्कान और शालीनता देखते ही बनती थी। उन्होंने जमशेदपुर थिएटर एसोसिएशन (जे टी ए) की स्थापना की। रंगकर्मियों को बढ़ावा दिया। उनकी भाषण सचमुच शिक्षा प्रद होती थी। बलराम पारवे ट्रस्टी, रंगकर्मी ने कहा कि उनके जैसे अधिकारियों की आवश्यकता है। सचमुच आज हम टाटा स्टील की भूरी भूरी प्रशंसा करते है जिन्होंने आज भी इस तरह के अधिकारियों को सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चयनित किया हैं। वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे। एक मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस मौके पर ए बाबू राव, रौशनी, राजेश, रिया, पुष्पा, पवन, निरंजन, सहित कलाकार उपस्थित थे।






