जादूगोड़ा के मोड चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड कमेटी के द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा मनाने को लेकर पंडाल निर्माण हेतु

जादूगोड़ा के मोड चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड कमेटी के द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा मनाने को लेकर पंडाल निर्माण हेतु कमेटी के प्रसिद्ध पुजारी शक्ति पोदो मजूमदार के द्वारा मंत्र उच्चारण पूजा अर्चना कर कर सोमवार को संध्या बेला में धूमधाम से भूमि पूजन किया गया चारों तरफ भगवान के जय घोष से क्षेत्र गूंज उठा।
मोड कमेटी के द्वारा 1968 से यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है गणेश पूजा भी यहां कब काफी भव्य रूप से की जाती है गणेश पूजा के अवसर पर इस वर्ष यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
इस वर्ष दुर्गा पूजा को अपनी 57 वा पूजा धूमधाम से मनाएगी पंडाल का निर्माण कार्य विश्वकर्मा डेकोरेटर पश्चिम बंगाल के एगरा के डेकोरेटर के द्वारा किया जाएगा ।
पूजा में कमेटी के द्वारा कुल 16 लाख रुपया की लागत खर्च की जाएगी ।
पंडाल का निर्माण में कुल 11 लाख की लागत से होगी ।
जिसमें भगवान बुद्ध के दर्शन लोग पंडाल के रूप में यहां कर पाएंगे पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से डेकोरेटर के द्वारा किया जाएगा जादूगोड़ा मोड पूजा पंडाल पूरे अनुमंडल में विख्यात है एवं जिला से भी लोग यहां पूजा देखने के लिए आते हैं।
विद्युत सज्जा लगभग 2 लाख की लागत से जमशेदपुर के प्रसिद्ध डेकोरेटर के द्वारा किया जाएगा।
मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार कलिकापुर के होंगे जो भी काफी आकर्षक होगी।
पूजा के दौरान कमेटी के द्वारा यहां महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाता है जो पूरे क्षेत्र में यहां का महा भोग प्रसाद प्रसिद्ध है।
भूमि पूजन के दौरान कमेटी के भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ढोल नगाड़े की बीच के बीच में नारियल फोड़ कर भूमि पूजन किया गया एवं इस अवसर पर डेकोरेटर के मुख्य कारीगर को कमेटी के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
एवं भक्तों के बीच लड्डू प्रसाद का वितरण भी किया गया।
दुर्गा पूजा के दौरान कमेटी के द्वारा धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रशासन के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के अनुसार ही कमेटी के द्वारा हर वर्ष पूजा की जाती है महिलाओं के सुरक्षा ,सीसीटीवी कैमरा एवं आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा व्यवस्था करने को लेकर भी कमेटी के सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं जिला प्रशासन के द्वारा भी कमेटी को हर वर्ष पुरस्कृत किया जाता है बेहतर पूजा को लेकर।
जादूगोड़ा मोड दुर्गा पूजा कमेटी पूरे क्षेत्र में आपसी सहयोग और भाईचारा का प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं यहां पूजा में हर एक वर्ग और हर एक तरह के लोग शामिल होते हैं जो एकजुट होकर पूजा को सफल बनाते हैं ।
भूमि पूजन के दौरान शामिल कमेटी के सदस्यों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुशील अग्रवाल,सचिव संजीव लाहा,कोषाध्यक्ष संजू बारीक, वरिष्ठ सदस्य प्रेम गुप्ता,मोहन रजक देवव्रत नामाता,गोपाल साहा,अमित दे,शांतनु हालदार,बबलू गुप्ता,उदय चौधरी,पंकज कुमार शर्मा,शिबू रंजन पाल,अशोक कुमार सिंह,सौदा पात्रों, प्रमोथो कालिंदी, मटरू,अंकित कुमार शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई