अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप,सूर्या हांसदा का दोबारा हो पोस्टमार्टम की मांग

,सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पर पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा का परिवार ललमटिया क्षेत्र के पारंपरिक मांझी परिवार से आते थे। यह परिवार परंपरागत स्वशासन व्यवस्था का प्रधान है। अब उनकी माता इस दायित्व को निभा रही। उन्होंने कहा कि इस नाते इस परिवार के द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। सूर्या हांसदा यहां के विस्थापितों की समस्याओं सहित कई सामाजिक मुद्दों को लगातार उठाते रहे थे। जिसके कारण उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हुए।इस मामले की जांच के लिए गठित बीजेपी की सात सदस्यीय समिति ने रविवार को गोड्डा का दौरा किया। इस टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा , पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी साथ थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई