दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब

शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में शामिल होने के लिए नेमरा में लोगों का आना जारी है। यहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कई जिलों के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।भोज में हिस्सा लेने के लिए नेताओं से लेकर आम लोग और गॉव के लोग भी आ रहे हैं।
इस भोज में 5000 कर्मी लगे हैं। दशकर्म संस्कार के भोज में दाल, चावल, पूड़ी, आलू परवल, मिक्स भेज, मछली फ्राई, मटन, दही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बुंदिया, पापड़, सलाद आदि शामिल है। गुरु जी के पसंद की पकौड़ी बना है। करीब साढ़े तीन लाख लोगों का इंतजाम है।
खाने पीने के लिए ढाई पंडाल लगे हैं। एक पंडाल में एक बार में 2500 लोगों के बैठने की क्षमता है। करीब 8000 लोग एक बार में बैठकर संस्कार भोज ले सकता है। सादे लिबास से लेकर वर्दी तक में सुरक्षा बल मौजूद हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई