रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। रामदास सोरेन का 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वे 62 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता थे और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे।






