रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया. वो कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था . वे अपने बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे. जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी थी. घायल अवस्था में उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके ब्रेन में क्लॉट हो गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया था .
एयर एंबुलेंस के द्वारा मंत्री रामदास सोरेन को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर थी. डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी. शुक्रवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. उनके आवास पर उनके समर्थकों का जुटान शुरू हो गया है. हर समर्तक की आंखें नम हैं,






