आज 79 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश द्वारा काशीडीह स्थित जिला कार्यालय में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित की गई। झंडोत्तोलन प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर झंडे को सलामी देने के साथ सारे सदस्यों ने मां भारती की तस्वीर की भी वंदना की। सभी ने पूरे उत्साह के साथ समाज एवं देश के विकास में अपना निष्ठापूर्वक योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, श्रीमती सुनीता जायसवाल श्रीमती सुनीता भगत श्री नारायण जायसवाल आलोक कुमार दिनेश प्रसाद नरेश प्रसाद पंकज जयसवाल रंजीत प्रसाद अभिषेक बजाज पिंकी प्रसाद अजीत कुमार गुप्ता ऋषि गुप्ता विशाल गुप्ता विनोद गुप्ता कामेश्वर चौरसिया जया शर्मा प्राची सर्वप्रिय पिंकी यादव एवं अन्य मौजूद थे.






