दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन – रांची मंडल ????
रांची, 14 अगस्त: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) के जुझारू मंडल समन्वयक कॉम. दीपक कुमार के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रांची मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री *करुणा निधि सिंह* से सौजन्य भेंट की। श्री सिंह 1998 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं और उन्होंने रांची मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के DRM का कार्यभार संभाला है।
इस अवसर पर *SERMU परिवार* की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान DRM महोदय ने कर्मचारी हितों और रेलवे संचालन की बेहतरी के लिए रचनात्मक संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया। साथ ही, निम्न प्रमुख विषयों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की—
1. मूरी स्थित रेलवे क्वार्टरों को जब तक नया निर्माण नहीं हो जाता, तब तक पुराने क्वार्टर नहीं तोड़े जाएंगे, बल्कि उन्हें रहने योग्य बनाया जाएगा।
2. रांची मंडल के सभी कर्मचारियों को *Child Education Allowance (CEA)* का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
3. रांची, हटिया और मूरी के रेलवे क्वार्टरों में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।






