जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जबकि उसके पति का शव सुंदरनगर मेंरेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतका की पहचान शिल्पी मुखर्जी के रूप में हुई है और वह पोटका स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स के रूप में कार्यरत थीं। वहीं शिल्पी मुखर्जी का पति साहेब मुखर्जी का तुरामडीह माइंस में ठेकेदारी का काम करता था। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।






