झारखंड की बेटियां इसरो पहुंचीं अंतरिक्ष मिशन की तकनीक को गहराई से समझा! –

पूर्वी सिंहभूम जिला के सरकारी स्कूलों की छात्राओं इसरो का भ्रमण कर तकनीकी अनुशंधान की जानकारी दी गई. इस दौरान मौजूद छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान को समझा. दरअसल, पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं ने इसरो का भ्रमण कर अंतरिक्ष से लेकर उपग्रह निर्माण और अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी हासिल की.,इसरो में छात्राओं ने सबसे पहले मिशन कंट्रोल सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने उपग्रह से संबंधित प्रक्रिया, विभिन्न नियंत्रण प्रणालियों और रीयल-टाइम डाटा मॉनिटरिंग के तरीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा. छात्राओं ने लॉन्च पैड कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर रॉकेट को खड़े करने, ईंधन भरने और उड़ान से पहले की तैयारियों की जानकारी ली

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई