राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी के दिन अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है।
संघ इस बार शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव में संघ के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हों। इस बाबत नए-पुराने स्वयंसेवकों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह,,परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित पूरे देश में भाजपा के लिए कार्यरत सभी स्वयंसेवकों से अपने-अपने स्थानों पर विजयादशमी उत्सव में पूर्ण गणवेश में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।





