ट्रेन के डिब्बे से धुआं निकलने से मची अफरा–तफरी

ट्रेन के डिब्बे से धुआं निकलने से मची अफरा–तफरी
मनोहरपुर के पास रुकी समलेश्वरी एक्सप्रेस, जांच के बाद फिर हुई रवाना
राउरकेला। राउरकेला से हावड़ा जा रही समलेश्वरी एक्सप्रेस के एक डिब्बे से देर रात अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना मनोहरपुर स्टेशन के पास हुई। यात्रियों ने तत्काल रेलवे पुलिस और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और आरपीएफ व रेलवे तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद मरम्मत कार्य किया गया। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई