राँची। झारखण्ड में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

राँची। झारखण्ड में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के मुताबिक,12 अगस्त को राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 13 और 14 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई