पूर्व बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी डीपी बबलू का निधन

जमशेदपुर : अविभाजित बिहार के सर्वश्रेष्ठ बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी डीपी बबलू ,जो टाटा मोटर्स के पूर्व पदाघिकारी थे , जिन्होंने पंद्रह से अधिक राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया,और विजय दिलाया और टाटा मोटर्स को भी काफी बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत दिलाने में इनका अहम भूमिका था ,आज उनका 10 अगस्त 2025 को निधन हो गया, वे 84 वर्ष के थे, उनका निधन से हमारे झारखंड राज्य के सभी खिलाड़ियों को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। इनका कमी हमेशा खलेगी, वे अपने पीछे तीन पुत्रीयां और एक पुत्र छोड़ गए .आंध्रा समिति ईस्ट जोन टेल्को की कार्यकारणी सदस्यो ने इन्हें श्रद्धांजलि देखर उनके आत्मा के शांति के लिए मौन रखा गया ,इस मौके पर उपाध्यक्ष राजा शेखर राव ने कहा इस दुःख के घडी में भगवान उनके परिवार को सहन करने की शक्ति दे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई