ग्रेजुएट कॉलेज के छात्राओं द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया
ग्रेजुएट कॉलेज B.Ed विभाग के छात्राओं द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी थी उन्होंने कहा कि सावन एक पवित्र महीना है और यह बारिश का आज दिलाता है. उसमें किस तरह से किसान अपने खेती कर परिवार एवं देश को पालता है. और झूम कर सावन मानता है. B.Ed विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो डोरिस दास ने कहा कि सावन के बूंदे प्रीतम की याद दिलाती है यह सब के लिए खुशियां लाता है मंच का संचालन अंशु लकड़ा और धन्यवाद ज्ञापन बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने किया. सावन महोत्सव में बीएड की छात्रा पंपा दास और जया सिंह के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया अवसर पर बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव ,डॉ संगीता बेरवा, डॉ अनामिका, डॉ पर्नति प्रभा इक्का, डॉ मीनू वर्मा ,प्रो दीपिका कुजूर, प्रो प्रीति सिंह ,प्रो प्रियंका कुमारी, डॉ रानी सिंह, प्रो इंदु सिंहा, प्रियंका भगत मौजूद थी






