पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के कोतुलपुर इलाके में एक प्रेग्नेंट महिला की करंट लगने से मौत हो गई. महिला अपने पिता के घर पर रह रही थी. उसने मोबाइल चार्ज के लिए जैसे ही प्लग लगाया तो जोरदार करंट लग गया और उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ..






