आजसू पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का नाम उग्रवादियों के हिटलिस्ट में रखने की उच्चस्तरीय जांच तथा उनको उपलब्ध सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करने मांग सरकार की है।
गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद पार्टी ने इसकी मांग उठाई है।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रवीण प्रभाकर एवं हसन अंसारी ने गुरुवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि मार्टिन ने वर्ष 2023 में अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैठक कर सुदेश महतो की हत्या की योजना बनाई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने किया था।
पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बात का खुलासा होना चाहिए कि सुदेश महतो उग्रवादियों के निशाने पर क्यों हैं? यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।






