झारखण्ड के CM हेमंत सोरेन ने अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की विधि पूरी कर रहे है।
झारखण्ड के रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक ‘तीन कर्म’ की रस्मों का पालन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता रूपी सोरेन, छोटे भाई बसंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन, भाभी सीता सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी ने पूरे विधि-विधान के साथ संस्कारों का निर्वहन किया।





