जमशेदपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जमशेदपुर के चर्चित उद्योगपति ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई बिष्टुपुर स्थित उनके आवास, कदमा में स्थित कार्यालय और आदित्यपुर के दफ्तर में एक साथ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी आर्थिक अनियमितताओं और पुराने मामलों की जांच से जुड़ी है।
उल्लेखनीय है कि बबलू जायसवाल का नाम पहले भी 1800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में सामने आ चुका है। वर्ष 2021 में उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस घोटाले में जाली बिलों के ज़रिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फर्जी दावा किया गया था, जिसमें कई फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई थी।
ज्ञान जायसवाल की पहचान जमशेदपुर के रसूखदार और प्रभावशाली कारोबारियों में होती है। वह मुख्य रूप से लोहा और स्क्रैप के व्यापार से जुड़े हैं। दो दशक पहले शुरू किए गए इस व्यवसाय को उन्होंने कुछ ही वर्षों में बड़ा विस्तार दिया और उनका नेटवर्क झारखंड से बाहर कई राज्यों में फैला हुआ है। हालांकि, उनकी तेज़ तरक्की को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं और उन पर





