पश्चिम बंगाल , महाराष्ट्र और झारखंड, में ED का छापा मारा गया। यह कार्रवाई 730 करोड़ रुपये फर्जी जीएसटी घोटाला मामले में हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी शिव देवड़ा के ठिकानों पर रेड हुई है। इस मामले में मोहित देवड़ा और विक्की भलोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी हो चुकी है।बताया जा रहा है कि शिव देवड़ा और उनके सहयोगियों ने मिलकर 135 फर्जी कंपनियों का जाल बनाया था। ये कंपनियां केवल कागजों पर मौजूद थी। इन कंपनियों का इस्तेमाल वस्तुओं या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना पांच हजार करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी करने के लिए किया गया था।





