सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की।सांसद श्री महतो ने मुलाकात कर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
सांसद श्री महतो ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ही सारे कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया ।
सांसद श्री महतो ने उनसे संसद भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने सांसद श्री महतो से कुशल क्षेम पूछा एवं साथ ही साथ झारखंड के संबंध में भी कुछ चर्चाएं की। सांसद श्री महतो ने झारखंड के स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
इस मौके पर उनके साथ छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित थे।





