पलामू में वज्रपात से चार लोगों की दर्दनाक मौत

पलामू में वज्रपात से चार लोगों की दर्दनाक मौत

पलामू : जिले में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अलग-अलग स्थानों पर उस समय हुआ जब लोग खेतों में कृषि कार्य में लगे हुए थे। पहली घटना पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत ग्राम जोल्हबिघा में घटी, जहाँ शाम के समय धान की रोपाई के दौरान तीन महिलाओं की वज्रपात से मौत हो गई।

मृतकों में ओकीदा खातून (34) और रेशमी बीवी (35) शामिल हैं, जो जरीफ अंसारी की बेटियां थीं और जोल्हबिघा गांव की निवासी थीं। तीसरी मृतका राजवी बीबी (40) थीं, जो माशूक अंसारी की पत्नी थीं। वह ग्राम पारसवां की निवासी थीं और अपने मायके जोल्हबिघा में धान की रोपाई में मदद करने आई थीं।

वहीं दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के नावाडीह भुड़वा गांव में सामने आई, जहाँ 32 वर्षीय निरंजन मेहता खेत में धान का बिजड़ा ढो रहे थे। अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज वज्रपात की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। निरंजन मेहता अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटी मात्र डेढ़ वर्ष की है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।