आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की मेजबानी में जे. आर. डी. टाटा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में क्षेत्रीय तैराकी चैंपियनशिप 2025′ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली युवा तैराकों ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंह ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार दुबे ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महासचिव डॉ डी. पी. शुक्ल समेत अन्य सभी सदस्य तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।
अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, कोच, अधिकारियों को उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा तैराकों की असाधारण प्रतिभा और खेल भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विजेता – जमशेदपुर जोन
उपविजेता पटना जोन
समग्र विजेता जमशेदपुर जोन





