ग्वालापट्टी स्थित राजूबगान इलाके में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत किताडीह

ग्वालापट्टी स्थित राजूबगान इलाके में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी बताया जा रहा है.
सिर को बनाया गया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने रवि के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की. गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.घटना के बाद इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. लेकिन हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. घटनास्थल से 3 से 4 खोखे बरामद किए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले से रेकी कर रखी थी. खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार, आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी को लेकर यह हमला किया गया हो सकता है. इस घटना के बाद ग्वालापट्टी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।