अंतिम सोमवारी को भोले बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार एवं किया गया भोग का वितरण

अंतिम सोमवारी को भोले बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार एवं किया गया भोग का वितरण

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में सावन के अंतिम सोमवारी को भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया. वहीं इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर कमिटी के संयुक्त प्रयास से लोगों के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि हिंदुओं में सावन महीने का बड़ा महत्व होता है और सोमवार का तो विशेष महत्व होता है. आज सावन के अंतिम सोमवार को संध्या समय में मंदिर स्थित भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया. वहीं श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी. हर भक्त सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक एवं पूजन कर अपने परिवारजनों की मंगल कामना कर रहा था. मंदिर समिटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. वहीं शाम को मंदिर के पुजारी ने भोले बाबा का भव्य श्रृंगार और आरती किया. इस अवसर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से छोटू पाल, राजीव कुमार झा, उमाशंकर बेरा,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे,रंजीत,सुजीत,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।