बर्मामाइन्स के ईस्ट प्लांट बस्ती में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित*

बर्मामाइन्स के ईस्ट प्लांट बस्ती में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित*

जमशेदपुर के बर्मामाइन्स क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती के कालीपूजा मैदान के पास भारी बरसात के कारण जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी का जमाव हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुसने लगा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। क्षेत्र के वृद्ध, बच्चे और कामकाजी वर्ग के लोगों को आने-जाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए तथा इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment