झामुमो नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आग्रह किया है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बिना अधिकारिक जानकारी के कुछ भी साझा न करें।
सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं उनके साथ हूँ और हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुँचने वाले है। उनकी स्थिति गंभीर ज़रूर है लेकिन स्थिर है और ईश्वर की कृपा और डॉक्टरो की मेहनत और आप सबकी दुआओं से वे ज़रूर ठीक हो जाएंगे, कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें।






